TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

कासगंज के पटियाली में महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

 मौहल्ला चौक निवासी रागिनी (25) पत्नी श्यामवीर की अपने पति से किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई। उस समय उसका पुत्र कान्हा (4) वहीं मौजूद था। महिला ने उसी के सामने अपने गले में साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी। यह देखकर कान्हा दौड़कर नीचे पहुंचा।


उसने घर पर मौजूद अपने नाना मुन्नालाल, नानी गुड़िया देवी व अन्य परिजनों को यह जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए। सभी लोग दौड़कर कमरे में पहुंचे तो महिला को फांसी पर झूलते पाया। इस बीच उसकी मौत हो चुकी थी। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस व नायब तहसीलदार अरविंद गौतम मौके पर पहुंच गए। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जानकारी मिलने पर उच्च शिक्षा आयोग के पूर्व सदस्य नीरज किशोर मिश्रा भी मौके पर आ गए। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक मंजूर अली ने बताया कि इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।