तालिबान राज में 'मजबूर' हैं महिला पत्रकार, चेहरा ढक कर ही पेश कर सकी खबरें
तालिबान के नए फरमान का असर हुआ और न्यूज चैनल पर महिला एंकर्स ढका हुआ चेहरे के साथ नजर आई। हालांकि, अफगानिस्तान में कई महिला पत्रकारों ने इस आदेश का विरोध किया, लेकिन बढ़ते दबाव के चलते उन्हें बात माननी पड़ी। हाल ही में तालिबान ने आदेश जारी किए हैं, जिनमें महिलाओं और लड़कियों को निशाना बनाकर कई प्रतिबंध शामिल हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को महिला एंकर्स ने हिजाब और नकाब के साथ न्यूज बुलेटिन पेश किए। इनमें टोलो न्यूज, आरियाना टेलीविजन, शमशाद टीवी और 1टीवी जैसे कई बड़े चैनल का नाम शामिल है। इस महीने अफगानिस्तान के सुप्रीम लीडर हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने सार्वजनिक जगहों पर चेहरा कवर करने का फरमान जारी किया था।