TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

दो विदेशी लड़कियों से PAK में जबरन निकाह, फिर टॉर्चर कर मर्डर, ऐसे खुली पोल

 पाकिस्तान से कई बार ऐसी घटनाएं सामने आती हैं जब वहां धर्म के नाम पर महिलाओं के साथ ज्यादती की जाती है। इतना ही नहीं काई बार तो बाहर से पाकिस्तान पहुंची लड़कियों के साथ बर्बरता के मामले सामने आ जाते हैं। इसी कड़ी में हाल ही में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है जब स्पेन मूल की दो लड़कियों के साथ पाकिस्तान में अन्याय हुआ। वहां लड़कियों के साथ ना सिर्फ जबरदस्ती निकाह किया गया बल्कि उनकी हत्या भी कर दी गई।


दरअसल, यह घटना पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित एक जगह की है। स्थानीय स्रोतों के हवाले से दैनिक भास्कर ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि स्पेन की रहने वाली इन दोनों बहनों के रिश्तेदार पाकिस्तान में ही रहते थे और उन्हीं से मिलने वे दोनों वहां पहुंची थीं। दोनों के नाम आरजू और अनीसा है। वे दोनों जब पहुंची तो कुछ दिन बाद ही दोनों का जबरन निकाह उनके ही रिश्ते में लगने वाले भाइयों से करा दिया गया। इसके बाद दोनों को टॉर्चर किया जाने लगा।