TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

गुमला में मूक-बधिर किशोरी से जंगल में गैंगरेप, गला दबाकर हत्या का किया प्रयास; बाराती गाड़ी पहुंचने से किशोरी की जान बची

 गुमला के रायडीह में मूक-बधिर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने गला दबाकर पीड़िता की हत्या का भी प्रयास किया। पुलिस ने गुरुवार को मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि किशोरी मंगलवार को दोपहर में अपने चाचा के घर जा रही थी। सुरसांग थाना क्षेत्र के सुतरीपटम जंगल के पास वाहिद शाह और अरबाज खान ने उसे पकड़ लिया और जंगल में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।


घटना के दौरान वहां से गुजर रही एक बाराती गाड़ी के लोगों ने जंगल में किशोरी को दोनों के चंगुल में फंसा देखा तो उन्होंने शोर मचाया। इसके बाद आरोपियों ने लड़की का गला दबाकर उसे मारने की कोशिश की। बाराती गाड़ी से उतरकर जब लोगों ने दौड़ाया तो दोनों भाग निकले। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना किशोरी के घर दी। इसके बाद उसके चाचा वहां पहुंचे और उसे घर ले गए।