TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

छेड़छाड़ के आरोपी व पत्रकार पीडि़त पक्ष को दे रहे जान माल की धमकियां आलाअधिकारियों से शिकायत


मोहम्मदाबाद फर्रुखाबाद । 

कोतवाली के गांव पिपरगांव निवासी सुभाष सिंह पुत्र स्व. चन्र्दपाल सिंह ने आलाअधिकारियों से अभियुक्तों को गिरफ्तार किये जाने व धमकी देने वाले क्षेत्रीय पत्रकारों के विरुध्द जांच कर कार्यवाही किये जाने की मांग की है।
सुभाष ने बीते दिनों गांव के ही संतोष यादव ,कल्लू यादव , ब्रजेश यादव ,शनि यादव, सोहेल यादव ,गोलू यादव ,भूरे

यादव ,शिवनन्दन यादव आदि दबंग किस्म के लोगों पर 147,452,354,323,504,188,269,270 आदि धाराओं में मुकदमा पंजीक्रत कराया था।
इसी मुकदमें समझौते के लिये कथित पत्रकार व उक्त अभियुक्त पीड़ित के घर पर जाकर आए दिन धमकियां दे रहे हैं।
दबंग अभियुक्त घर से बाहर निकलने पर जान माल की भी धमकियां दे रहे हैं। जिससे पीड़ित परिवार बहुत ही डरा सहमा हुआ है।
अभियुक्तों  व पत्रकारों की पुलिस से सांठगांठ है जिसके चलते पुलिस अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं पत्रकारों के विरुद्ध कार्रवाई न होने पर पीड़ित परिवार को बरकरार जान माल का खतरा बना हुआ है। अभियुक्त कभी भी पीड़ित पक्ष को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं।
अभियुक्तों की गिरफ्तारी  एवं पत्रकारों पर कारवाही ना होने पर पीड़ित परिवार खुद आत्महत्या के लिए मजबूर हो जाएगा।
पुलिस महानिरीक्षक कानपुर जोन , पुलिस महानिदेशक लखनऊ, राज्य महिला आयोग लखनऊ, राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली आदि आला अधिकारियों को पीड़ित पक्ष द्वारा प्रेषित किए गए प्रार्थना पत्र में उक्त शब्दों का वर्णन किया गया है।
 ब्यूरो रिपोर्ट सोनू राजपूत की रिपोर्ट