TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

मध्य प्रदेश: घर में अकेली रहने वाली महिला राजस्व अधिकारी का मिला शव, आत्महत्या का शक; नहीं मिला सुसाइड नोट

 मध्य प्रदेश में एक महिला राजस्व अधिकारी का शव मिलने के बाद से सनसनी फैल गई है। राजस्व अधिकारी का शव उनके घर से ही बरामद किया गया है। शव के आसपास या घर से अभी तक सुसाइड नोट मिलने की खबर नहीं है। पुलिस अब महिला अधिकारी की मौत के मामले की छानबीन में जुटी हुई है। 


मृतक राजस्व अधिकारी का नाम श्रृतिका पटेल बताया जा रहा है। 30 साल की श्रृतिका पटेल का घर बेडाघाट के चौकीताल इलाके में है। घर में उनका शव छत पर लगे पंखे से लटकती हालत में मिली। बेडाघाट थाने के इंचार्ज सफीक खान ने कहा कि यह जगह जिला मुख्यालय से करीब 21 किलोमीटर दूर है। 

गुरुवार को महिला अधिकारी का शव मिलने के बाद से इलाके में लोग अपनी-अपनी तरफ से कयास लगा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। श्रृतिका की मौत की जानकारी उस वक्त मिली जब उनके पड़ोसियों ने उनके घर के बाहर दस्तक दी लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई।