TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

EVM में धांधली के बाद अखिलेश यादव ने अब पैसे बांटने का लगाया आरोप, पूछा- कितना दिया?

 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की हार के बाद से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर बेईमानी से जीत हासिल करने का आरोप लगा रहे हैं। पहले इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के जरिए धांधली का आरोप लगाने वाले अखिलेश यादव ने अब भाजपा पर पैसे बांटकर वोट हासिल करने का भी आरोप लगाया है।


सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को बाराबंकी की कुर्सी विधानसभा सीट पर समर्थकों के बीच पहुंचे। यहां कुल्हड़ वाली चाय पीते हुए उन्होंने कुछ समर्थकों से बातचीत भी की, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें अखिलेश यादव भाजपा पर बेईमानी से जीतने का आरोप लगाते हुए गांव वालों से पूछते हैं कि उन्हें कितना पैसा दिया गया था।