TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

नगला थनी का 16 वर्षीय लाल हजारा नहर में डूबकर समा गया काल के गाल में।

 

जनपद कासगंज, 

गांव नगला थनी में आज भागवत  कथा का आयोजन होना सुनिष्चित हुआ था। इसी के चलते काफी संख्या में नगला थनी से लोग हजारा नहर में नगला पट्टी के पास कलश भरने के लिए आये। भगवान के इसी भक्तो की भीड़ में  मनोज कुमार (16)पुत्र कृपाल सिंह निवासी नगला थनी भी शामिल था।सभी लोग नहर में नहा रहे थे इन्ही सभी के साथ मनोज भी नहर में नहा रहा था।


नहाते नहाते मनोज गहरे पानी में चला गया और डूब गया।यह देख लोगों ने काफी मसक्कत के बाद मनोज को बाहर निकाल लिया। आनन फानन में लोग एम्बुलेंस  मंगवाकर जिला चिकित्सालय मामों कासगंज ले गए। वहां डॉक्टर ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। यह सुन मनोज के परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है मनोज पिता का इकलौता पुत्र था।

यह पूरी घटना सुबह लगभग 10:00 बजे की है।