TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

आगरा में शादी से मना करने के बाद हैवान बना प्रेमी, दुष्कर्म के बाद की थी छात्रा की हत्या, आरोपी ने किया बड़ा खुलासा

 आगरा के खंदौली में बीकॉम की छात्रा की हत्या दुष्कर्म के बाद की गई थी। पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपी आशीष तोमर ने बताया कि छात्रा को अपने घर बुलाकर दुष्कर्म किया। छात्रा घरवालों से शिकायत की बात कह रही थी। इस पर उसका दुपट्टे से गला घोंट दिया। पुलिस ने हत्या के मुकदमे में दुष्कर्म की धारा की वृद्धि कर दी है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी आशीष तोमर और उसके पिता मुकेश तोमर को जेल भेज दिया।



खंदौली क्षेत्र में जलेसर मार्ग पर एक जून को तड़के चार बजे पुलिस को गश्त के दौरान युवती का जलता हुआ शव मिला था। पुलिस ने आग बुझाकर अधजला शव पोस्टमार्टम गृह भेजा था। शव की पहचान एत्माद्दौला क्षेत्र की युवती के रूप में हुई थी। वह बीकॉम की छात्रा थी। 30 मई को कॉलेज जाने के लिए निकली थी। इसके बाद लापता हुई थी। उसके पिता सिपाही हैं। उन्होंने खंदौली थाने में नाऊ की सराय स्थित नवनीत नगर निवासी आशीष तोमर के खिलाफ बेटी की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी आशीष तोमर और उसके पिता मुकेश तोमर को गिरफ्तार कर लिया था।