कमालगंज में पति संग जा रही नवविवाहिता को ले गया युवक, चलीं गोलियां
कमालगंज। छह दिन पूर्व पति के साथ ससुराल जा रही नवविवाहिता को एक युवक रास्ते से लेकर चला गया। इस मामले में दोनों पक्ष मंगलवार सुबह आमने-सामने आ गए।
लाठी-डंडे चलने के बाद कई राउंड गोलियां चलीं। गोली लगने से दो व लाठी-डंडों से आठ लोग घायल हो गए। गोली लगने से घायल हुए वृद्ध को कानपुर रेफर किया गया। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात की गई है।
