दिल्ली में दृष्टिबाधित युवती ने सड़कपार करने को जिस शख्स से मांगी मदद, उसने सुनसान इलाके में किया रेप
दिल्ली के द्वारका में सीतापुरी बस स्टैंड के पास 25 मई को सड़क पार करने के लिए दृष्टिबाधित युवती ने जिस शख्स से मदद मांगी उसने ही उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया। पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। चौधरी ने कहा कि महिला को बस से विकासपुरी में उतरना था लेकिन वग गलती से सीतापुरी स्टैंड पर उतर गई।
उन्होंने कहा, 'जब उसने स्थानीय लोगों से सड़क पार करने में मदद करने को कहा, तो आरोपी उसे एक सुनसान गली में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला ने किसी तरह विकासपुरी जाने वाली बस पकड़ी और अपने घर पहुंची।' पुलिस उपायुक्त ने कहा कि उन्होंने उस अस्पताल से रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में केस दर्ज कर लिया है, जहां महिला का इलाज किया गया था।
