TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

अब लखपति बनेंगी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं विकास भवन में हुआ दो दिवसीय डिस्ट्रिक्ट लाइवलीहुड पोटेंशियल मैपिंग वर्कशॉप का आयोजन

 अलीगढ़ 09 दिसम्बर 2022(सू0वि0) विकास भवन सभागार में दो दिवसीय डिस्ट्रिक्ट लाइवलीहुड पोटैंशियल मैपिंग कार्यशाला संपन्न हुई। समापन समारोह शुभारम्भ पीडी डीआरडीए भालचंद्र त्रिपाठी द्वारा किया गया। कार्यशाला में विभिन्न विभाग एवं प्रशिक्षण संस्थान शामिल हुए।     पीडी डीआरडीए भालचंद्र त्रिपाठी ने वर्कशॉप का उद््देश्य की जानकारी देते हुए कहा कि इसके माध्यम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को विभिन्न बिन्दुओं की जानकारी देकर उनकी आजीविका को बढ़ाना है और महिलाओं की वार्षिक आय को एक लाख से अधिक करना है। कार्यशाला सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई जिससे योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुँचाया जा सके। यह मैपिंग स्वरोजगारी महिलाओं को लखपति बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।



        कार्यशाला में बताया गया कि कैसे एसएचजी के साथ सरकार की विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत चर्चा कर सकते हैं। कैसे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को इससे जोड़ सकते हैं। इसके बाद इन बिंदुओं पर आधारित रूपरेखा तैयार होगी। यह मैपिंग स्वरोजगारी महिलाओं को लखपति बनाने में सहायक होगी। ’’लखपति महिला कार्यक्रम’’ प्रारम्भिक रूप में यूपी के 11 जिलों में आरंभ किया गया है। 


          कार्यशाला का संचालन मंसूर नकवी टीआरआईएफ एवं अब्दुल राशिद द्वारा किया। कार्यशाला में एनआरएलएम के समस्त डीएमएम एवं बीएमएम और सीएलएफ के पदाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।


---------


74वंे मण्डलीय पीआरडी स्थापना दिवस का आयोजन 11 दिसम्बर को


 


मण्डल के चारो जनपदों के पीआरडी जवान करेंगे प्रतिभाग


 


          अलीगढ़ 09 दिसम्बर 2022(सू0वि0) युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग अलीगढ़ के तत्वाधान में 74वें मण्डलीय पी0आर0डी0 स्थापना दिवस समारोह का आयोजन 11 दिसम्बर को रामघाट रोड महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्टस स्टेडियम में किया जायेगा।


          प्रभारी जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी हरिप्रेम ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि मण्डलीय पी0आर0डी0 स्थापना दिवस समारोह में मण्डल के प्रत्येक जनपद से 04-04 टोली पी0आर0डी0 (33 जवान), जिनमें से आधा सैक्शन (06) महिला पी0आर0डी0 जवान कुल 132 पी0आर0डी0 जवान प्रतिभाग करेंगे। पी0आर0डी0 स्थापना दिवस के अन्तर्गत पी0आर0डी0 जवानों के द्वारा परेड का आयोजन किया जायेगा। परेड में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले जवानों को पुरूस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।


--------


                                                             सहायक निदेशक सूचना, अलीगढ़।