TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

होलिका शोभायात्रा में भी दिखा बुलडोजर, योगी आदित्यनाथ बोले- जोश में होश नहीं खोएं, होली पर सभी की भावनाओं का रखें ख्याल

 कई दशक से चली आ रही परंपरा का निर्वहन करने योगी आदित्यनाथ गुरुवार की दोपहर गोरखपुर पहुंच गए। यहां के पाण्डेयहाता से उन्होंने होलिका शोभायात्रा का शुभारंभ किया। पहली बार शोभायात्रा में बुलडोजर भी दिखाई दिया।


शोभायात्रा के शुभारंभ से पहले सीएम योगी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने लोगों से जोश में होश नहीं खोने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि होली के मौके पर सभी की भावनाओं का ख्याल रखें।