TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

उत्तर प्रदेश शासन जेल मैनुअल के अंतर्गत संचालित उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति जनपद कासगंज की एक बैठक सोरों गेट विजय राजपूत के आवास पर सचिव

 उत्तर प्रदेश शासन जेल मैनुअल के अंतर्गत संचालित उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति जनपद कासगंज की एक बैठक सोरों गेट विजय राजपूत  के आवास पर सचिव  एवं जेल पर्यवेक्षक कौशल किशोर सिंगल की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया बैठक में कौशल किशोर सिंघल ने कहा हमें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लागू उन सभी एक्ट तथा रूल्स को  कार्यान्वित करने में सहयोग देना होगा जो समिति के उद्देश्य से संबंध रखते हैं हमें सदस्यता 




अभियान के तहत वार्षिक सदस्यता शुल्क जमा कर पदाधिकारियों को नवीन जिम्मेदारी प्रदान की जाएगी पुलिस एवं जनसंपर्क प्रभारी विजय राजपूत ने उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के बारे में विस्तारित रूप से समझाते हुए कहा कि इस समिति के मुख्य संरक्षक महामहिम राज्यपाल महोदय उत्तर प्रदेश सरकार है संरक्षक न्यायमूर्ति राजीव लोचन मेहरोत्रा चेयरमैन विधि विरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) प्राधिकरण उत्तर प्रदेश. है          प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री     है    प्रदेश सचिव एवं समस्त जिलों के  जेल पर्यवेक्षक श्री कमलेश श्रीवास्तव है प्रदेश प्रभारी राहुल कुलश्रेष्ठ    है          अनु सचिव चेयरमैन संतोष कुमार है हमें अपने उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देशन में ही कार्य करना चाहिए संगठन मंत्री सोहन लाल बघेल ने कहा हमें बच्चों को अपराध के मार्ग पर जाने से रोकने के भी प्रयास करने चाहिए तभी बच्चे शिक्षित हो पाएंगे उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश वशिष्ट ने कहा हमें समिति के माध्यम से निर्धन एवं असहाय अभियुक्तों की पैरवी में भी मदद करनी चाहिए सुनील कुमार कोषाध्यक्ष ने कहा किसी भी समिति को चलाने के लिए धन की अति आवश्यकता होती है अतः हम सभी सदस्यों को अपनी अपनी वार्षिक शुल्क जमा कर समिति को रचनात्मक कार्य करने में सहयोग करना चाहिए उपाध्यक्ष आदेश कुमार पालीवाल ने कहा हमें समिति को ऐसे लोगों को भी सम्मानित करना चाहिए जिन्होंने समिति के लिए उद्देश्यों की पूर्ति में सराहनीय कार्य किया उपस्थित लोगों में तपन बिरला मुन्नालाल मतवाला सुभाष यादव राजेंद्र कुमार विजय राजपूत सुनील कुमार सभासद सत्य प्रकाश वशिष्ट सोहन लाल बघेल अहिरन सिंह राजेंद्र कुमार कौशल किशोर सिंघल आदि थे