TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

बड़ी खबर – एटा से! रातों-रात हरे पेड़ों का अवैध कटान, लकड़ी माफिया सक्रिय

 एटा जिले के थाना मारहरा क्षेत्र के गांव हजरतनगर में पर्यावरण के दुश्मनों ने रातों-रात हरे-भरे जामुन के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी! जानकारी के मुताबिक मरघट वाले चकरोट मार्ग पर लगभग 5 से 6 जामुन के पेड़, जिनकी गोलाई करीब 10 से 12 फीट बताई जा रही है, चोरी-छिपे काट लिए गए।


इस ज़मीन पर खेती करने वाले किसान भगवान सिंह और गोवर्धन ने बताया कि ये पेड़ कई साल पुराने थे, लेकिन बीती रात कुछ अज्ञात लोगों ने ट्रैक्टर और आरी मशीन की मदद से इन्हें काटकर लकड़ी उठा ले गए। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में लकड़ी माफिया सक्रिय हैं, जो वन विभाग की मिलीभगत से अवैध कटान कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद विभाग केवल कागजी कार्यवाही कर रहा है।


वन विभाग की लापरवाही पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय पर गश्त की जाती तो इस तरह की हरकत संभव नहीं होती।

अब देखना ये होगा कि क्या प्रशासन इन पर्यावरण अपराधियों पर शिकंजा कस पाएगा या फिर हरियाली यूं ही कुल्हाड़ी की धार पर चढ़ती रहेगी?