TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

विरोधियों को फंसाने के लिए नीलम ने खुद पर चलवाई गोली



प्रयागराज :

अरैल में करबला मजार के पास 22 अप्रैल को बीसी संचालिका नीलम ने खुद ही अपने ऊपर गोली चलवाई थी। उसने यह साजिश अपने विरोधियों को फंसाने के लिए रची थी। पुलिस ने जांच के बाद नीलम और उसकी देवरानी अफसाना को गिरफ्तार किया है।

नैनी क्षेत्र स्थित अरैल मुरादपुर बगिया की रहने वाली नीलम (40) पत्नी बाबू ने बुधवार को पुलिस को सूचना दी कि वह अपनी देवरानी अफासाना के साथ राशन लेने के लिए निकली थी। अरैल स्थित कर्बला मजार के पास कारोबारी बल्लू टॉफी के परिवार के चार युवकों इमरान, जावेद, फहद एवं निजाम ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया था। नीमल की बल्लू से पुरानी रंजिश चल रही है। जिसके बाद नीलम ने उक्त सभी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के बाद ही पुलिस को नीलम की कहानी पर शक था। जांच के बाद नैनी पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा किया कि नीलम ने अपनी देवरानी अफसाना की मदद से विरोधी को फंसाने के लिए खुद पर हमला करवाया था। शुक्रवार को फर्जी रिपोर्ट लिखाने के संबंध में नीलव व उसकी देवरानी अफसाना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि नीलम पर पहले से भी आधा दर्जन मुकदमे दर्ज है।



रिपोर्ट मोहम्मद साबिर