TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

नोएडा : सड़क हादसे में घायल किशोरी से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मदद के बहाने ले गया था दिल्ली

 नोएडा की थाना फेस-1 पुलिस ने सड़क हादसे में घायल किशोरी की मदद करने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने दिल्ली ले जाकर पीड़िता से दुष्कर्म किया था। हादसे के वक्त बाइक सवार चाचा-भतीजी सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए थे। हादसे में चाचा बेहोश हो गया था, जबकि किशोरी घायल हो गई थी। इसी दौरान मदद करने के बहाने आरोपी किशोरी को अपने साथ ले गया था।


घटना की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अजय के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी को बुधवार को सेक्टर-5 से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सेक्टर-5 जेजे कॉलोनी निवासी अजय उर्फ मुन्ना के रूप में हुई है।