TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

दिल्ली फिर आतंकियों के निशाने पर? यूपी पुलिस से मिले इनपुट के बाद राजधानी में हाई अलर्ट जारी

 राजधानी दिल्ली एक बार फिर आतंकियों के निशाने पर है। आतंकी हमलों के इनपुट मिलने के बाद राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश पुलिस को दिल्ली में संभावित आतंकी हमलों की इनपुट मिलने के बाद नई दिल्ली में हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया गया है।


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अधिकारी के अनुसार, कथित तौर पर एक आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान (इंडिया सेल) द्वारा भेजे गए ईमेल में यूपी पुलिस को इसके बारे में अवगत कराया गया था। यूपी पुलिस ने उक्त ईमेल के बारे में सारी डिटेल दिल्ली पुलिस को भेज दी है। इस इनपुट पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को नई दिल्ली के सरोजनी नगर बाजार में सर्च ऑपरेशन चलाया।