TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

दिल्ली में 42 साल की महिला बच्चे का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार

 राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में 42 साल की एक महिला पर एक बच्चे का यौन शोषण करने का आरोप लगा है। पीड़ित बच्चे की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ पॉस्को समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बच्चे ने अपनी मां को बताया कि जब वो छत पर खेल रहा था तो एक आंटी आईं और उसके साथ गलत काम करने लगीं। मना करने पर उस आंटी ने उसे थप्पड़ मारा।


पुलिस के मुताबिक 13 मार्च को उन्हें एक कॉल मिली जिसमें एक महिला ने बताया कि उसके बच्चे के साथ एक महिला ने मारपीट की है। पीड़ित बच्चे की मां ने पुलिस में दर्ज की शिकायत में कहा कि उनका 8 साल का बच्चा छत पर खेल रहा था, इस दौरान एक महिला ने उसके बच्चे के साथ मारपीट की। महिला की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की महिला सब-इंस्पेक्टर ने मामले की जांच की तो पाया कि बच्चे का साथ गलत काम करने की भी कोशिश की गई। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ अप्राकृतिक अपराध, पॉस्को एक्ट और जेजे एक्ट में मामला दर्ज किया। तीन दिन बाद पुलिस ने आरोपी कविता नाम की महिला को उसके घर से गिरफ्तार किया।